Entertainment

शादी के बाद प्रियंका का ये हाल करेंगे निक, ज्योतिष ने की भविष्यवाणी

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स शादी के बंधन में बंद चुके हैं। ऐसे में हाल ही में मशहूर सेलेब्रिटी न्यूमरोलोजिस्ट भाविक सांघवी ने प्रियंका और निक की आने वाली जिंदगी को लेकर कई खुलासे किये हैं। प्रियंका और निक के बारे में भाविक सांघवी बताते हैं कि, ‘जैसा कि हम सभी जानते हैं कि प्रियंका काफी स्ट्रांग पर्सनॉलिटी हैं और मेहनती भी हैं। निक से अधिक प्रियंका उनकी पर्सनॉलिटी पर हावी होगी लेकिन निक को भी खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए। हां, बात जब निर्णय लेने की आएगी तो दोनों के रिश्तों में संयम जरूरी होगा।

उन्होंने आगे बताया कि, ‘कभी- कभी ईगो क्लैश हो सकता है। चूंकि दोनों साल के अंत में शादी करने जा रहे हैं। सो आने वाला साल दोनों के लिए अहम् होगा. 2019 उनके लिए थोड़ा कठिन समय हो सकता है। अगर दोनों ने इगो को नहीं संभाला तो रिश्ते में समस्या हो सकती है। हालांकि यह ख़ास बात है कि दोनों ही अपने आप में इंडिविजुअल पर्सनॉलिटी हैं और इसलिए ही दोनों में वह अट्रेक्शन हुआ है। 2019 से 2020 का समय स्ट्रगल और रफ एंड टफ होगा, जबकि 2021 काफी खुशहाल और आरामदायक होगा।

आगे उन्होंने प्रियंका के शादी के बाद नाम बदलने को लेकर और निक के नाम के बारे में कहा कि, ‘अगर निक अपना ओर्जिनल नाम निक की जगह निकोलस जे जोनास रखें, तो उन्हें करियर में काफी फायदा हो सकता है. वहीं प्रियंका को अपना सरनेम हरगिज नहीं बदलना चाहिए. चूंकि प्रियंका चोपड़ा ये जो उनका पूरा नाम है, वही उनके व्यक्तित्व के लिए परफेक्ट है और लकी भी है. इससे उनकी स्ट्रांग और इंडिपेंडेंट पर्सनॉलिटी बनी रहेगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH