City NewsRegional

बिजनेसवुमन को शादी का झांसा देकर बनाने लगा संबंध, पति की कुछ समय पहले हुई थी मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि कुछ महीने पहले ही उसके पति की मौत हुई थी जिसके बाद वह एक युवक के संपर्क में आ गई। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके सतह संबंध बनाने लगा। लेकिन बाद में वह शादी से साफ़ मुकर गया।

शुक्रवार देर रात महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। शनिवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात महिला ने थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सूर्यकांत त्रिपाठी ने उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि सूर्यकांत ने महिला को बताया कि वह कुंवारा है। महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH