InternationalOdd & Weird

23 साल के लड़के ने की 91 की महिला से शादी, हनीमून पर फिजिकल होते समय तोड़ा दम

नई दिल्ली। अर्जेंटीना से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने साबित कर दिया है कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती। यहां 23 साल के लड़के और 91 साल की महिला ने शादी कर ली। हालांकि शादी के बाद हनीमून पर ऐसा कुछ हुआ जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। हनीमून पर फिजिकल होते समय महिला की मौत हो गई।

खबर के मुताबिक, लड़के की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी, जिसकी वजह से उसे पढ़ाई में काफी समस्याएं आ रही थी। लड़के के घर में उसकी मां के साथ भाई भी है, इसके साथ ही वह बुज़ुर्ग महिला भी उनके साथ ही रहती थी।

महिला ने लड़के को अजीबो-गरीब ऑफर देते हुए कहा कि यदि वह उससे शादी कर लेता है तो वह उसकी पढ़ाई का सारा खर्च उठा लेगी। महिला ने कहा कि उसकी मृत्यु के बाद उसकी पेंशन लड़के को मिल जाएगी, क्योंकि वह उसका पति बन चुका होगा।

महिला की इन दलीलों को सुनकर लड़का तुरंत मान गया और उसने बुजुर्ग महिला से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों हनीमून पर गए। इस दौरान जब लड़का महिला के साथ फिजिकल होने गया तो महिला ने बिस्तर पर ही दम तोड़ दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH