NationalRegionalTop News

पर्रिकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहते थे, भाजपा नेताओं ने नहीं दी इजाजत

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

गोवा फारवर्ड पार्टी के प्रमुख और गोवा के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई का दावा है कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पद से इस्तीफा देना चाहते थे, लेकिन भाजपा आला कमान ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

सरदेसाई ने कहा कि ‘जब वह गणेश चतुर्थी पर्व पर अस्पताल में भर्ती हुए तो उन्होंने अपने सभी मंत्रालय अन्य मंत्रियों को सौंपने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन उसके बाद कई चीजें हुईं। भाजपा आलाकमान ने इसमें हस्तक्षेप किया। त्यागपत्र देना या न देना पूरी तरह से उनके (पर्रिकर) के हाथ में नहीं था।’

गौरतलब है कि पर्रिकर अग्नेयाशय की बीमारी से पीडि़त हैं और नई दिल्ली के एम्स से उन्हें 14 अक्टूबर को छुट्टी दी गई थी तब से वे घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

बता दें कि गोवा के वर्तमान सीएम मनोहर पर्रिकर पैनक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे हैं। दिल्ली के एम्स से पहले पर्रिकर अमेरिका इलाज के लिए गए थे।

=>
=>
loading...