BusinessTop News

मिलने लगा है 100 रुपए का नया नोट, ऐसे पहचानें असली है या नकली

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बैंकों ने 100 रुपए का नया नोट ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही एटीएम में भी अब ये नया नोट निकलने लगा है। नया नोट देखने में काफी आकर्षक है।

आपको बता दें कि हाल में आई आरबीआई की रिपोर्ट में कहा गया था कि 2017-18 में 100 रुपए के सबसे ज्यादा नकली नोट मिले है।
ऐसे में जरूरी है कि जब भी आपके हाथ में 100 रुपए का नया नोट आए, तो आप उसकी पहचान कर सकें। इसलिए आज हम्म आपको 100 रुपए की नोट के बारे में बताने जा रहे हैं –

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE
  •  आरबीआई ने बताया है कि 100 रुपए के नये नोट के सामने वाले हिस्से में आपको देवनागरी में 100 लिखा हुआ दिखेगा। नोट के केंद्र में महात्मा गांधी की फोटो है। छोटे अक्षरों में ‘RBI’, ‘भारत’, ‘India’ और ‘100’ लिखा हुआ है।
  • अगर आप 100 रुपए के इन सभी फीचर को याद नहीं रख पाएं, तो आपके सामने ऑनलाइन इसके फीचर चेक करने का विकल्प भी है। आरबीआई ने एक वेबसाइट ‘paisaboltahai.rbi.org.in’ शुरू की है।
  • इसमें कलर श‍िफ्ट भी आपको देखने को मिलेगा। जब आप नोट को मोड़ेगे, तो थ्रेड का रंग हरे से नीला हो जाएगा। वहीं, महात्मा गांधी के चित्र के दाईं तरफ गारंटी खंड, वचन खंड सहित गवर्नर के हस्ताक्षर और भारतीय रिज़र्व बैंक का प्रतीक भी है।
  • नोट के पीछे-नोट की बाईं तरफ मुद्रण वर्ष, स्लोगन सहित स्वच्छ भारत का लोगो, भाषा पैनल, ‘रानी की वाव’ का च‍ित्र और देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक 100 भी आपको देखने को मिलेगा।
  • 100 रुपए की नोट के साथ लेटेंट चित्र भी इसमें मौजूद है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम नोट में किए गए हैं। इस पर स‍िक्योरिटी थ्रेड भी लगाया गया है।
=>
=>
loading...