Top NewsUttar Pradesh

वाराणसी की मशहूर डॉक्टर ने जहर का इंजेक्शन लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात

नई दिल्ली। वाराणसी में एक फेमस महिला डॉक्टर ने ख़ुदकुशी कर ली। डॉक्टर ना नाम डॉ. शिल्पी राजपूत है। वह स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिल्पी राजपूत ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैंने पति डॉक्टर डीपी सिंह के साथ 17 साल बिताया, जो एक हैवान था। मेरा बेटा उमंग सिंह क्रिमनल ऐटीच्यूट का है। मुझे मारकर वह संपत्ति पर कब्जा करना चाहता है। डॉक्टर शिल्पी राजपूत के ड्राइवर ने बताया कि, कल रात मैडम ने बुलाया था। ऊपर गया तो मैडम ने कहा अच्छा नहीं लग रहा है। कंबल ले लो नीचे चलूंगी। वह अपने चैंबर में गईं और एक गिलास पानी मांगा। बोलीं- तुम लोग चले जाओ।” वह सुबह दस बजे तक नहीं जगी तो उनकी चचेरी बहन निक्की आई, तो आज 10:30 बजे किसी तरह दरवाजा खोला गया तो वह मृत पड़ी थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद को जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या की है।

आपको बता दें कि सरकारी चिकित्सक डॉक्टर डीपी सिंह की एक दशक पहले 13 सितम्बर 2007 को पांडेयपुर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में डॉक्टर शिल्पी राजपूत पर पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में 6 अन्य लोगों के साथ जेल भी हुई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी और वह रिहा हो गयी थीं। पुलिस केस का स्टेटस निकलवा रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH