Spiritual

हर इंसान को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जरूर सीखनी चाहिए ये बातें

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

आप सभी का बचपन दादी-नानी की कहानियां सुनते हुए जरूर बीता होगा। बचपन में जब दोस्ती के किस्से दादा- दादी सुनाते थे तब श्रीकृष्ण और सुदामा की दोस्ती के किस्से ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता था। भगवान श्री कृष्ण ने अपने जीवन में सभी रिश्तों को बड़ी ईमानदारी से निभाया है। फिर वो रिश्ता दोस्ती का हो या फिर प्यार का।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

भगवान ने अपने जीवन में हर रिश्ता को बहुत ही प्यार से सजोंया। शायद यही वजह हैं कि उनकी ज़िंदगी में इतना संघर्ष होने के बाद भी उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रही। आइए आपको बताते हैं ऐसी बातें जिसे जीवन को खुशहाल बनाने के लिए हर इंसान को भगवान श्री कृष्ण से जरूर सीखना चाहिए।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

गुरू के प्रति आदर- कृष्ण भले भगवान विष्णु अवतार थे। लेकिन भगवान के मन में अपने गुरुओं के लिए हमेशा बहुत सम्मान रहा।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

दोस्ती- हर बच्चा अपने बचपन में भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की दोस्ती के किस्से जरूर सुनता आया है। उनकी दोस्ती को देखकर हर व्यक्ति को अपने रिश्ते की कद्र करना और दोस्तों के लिए कुछ भी कर गुजरने का जजबा देखने को मिलता है।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

सच्चा प्यार- भले ही वृंदावन में ऐसी गोपियां थीं जो श्री कृष्ण से बहुत प्यार करती थीं। श्रीकृष्ण उन सभी गोपियों का सम्मान करते थे। लेकिन प्यार सिर्फ राधा से ही करते थे। राधा उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

संघर्ष ही जीवन है- श्रीकृष्ण का जीवन संघर्षों से भरा रहा। उनके मामा कंस ने उन्हें मारने के लिए लगातार कई षड्यंत्र किए। लेकिन कृष्ण कभी इन बाधाओं से विचलित नहीं हुए। ऐसे ही हर व्यक्ति को जीवन में आने वाली कठिनाईयों का सामना बिना हिम्मत हारे करते रहना चाहिए।

=>
=>
loading...