मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से होने जा रही है। ईशा और आनंद पीरामल की शादी के कार्ड की पहली झलक आने के बाद अब पूरा वेडिंग कार्ड सामने आया है। ये कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ईशा का शादीकार्ड क्रीम रंग का है जो कि फूलों से सजा हुआ है। शादीकार्ड पर ईशा और आनंद के नाम के शुरुआती अक्षर हैं। शादी का न्यौता एक बड़े क्रीम और गुलाबी रंग के बॉक्स में दिया जा रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि बॉक्स खोलने पर अंदर चार सुनहरे रंग के छोटे बक्से हैं। मुख्य बॉक्स एक डायरी के साथ खुलता है, जिसमें ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी की इनविटेशन छपा है। चार बॉक्स में से एक पिंक कलर का बॉक्स खोलने पर इसके अंदर से गायत्री मंत्र सुनाई दे रहा है। इस बॉक्स के चारों और गोल्डेन एम्ब्रॉयडरी की गई है। बताया जा रहा है ईशा अंबानी के शादी के कार्ड की कीमत कीमत करीब तीन लाख रु है।
ईशा अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी इटली के लेक कोमो में हुई थी। इंगेजमेंट में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदारों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शिरकत की थी। अब ईशा-आनंद 12 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। शादी से पहले उदयपुर में अंबानी और पीरामल परिवार की ओर से एक शाही डिनर भी दिया जाएगा, जिसमें दोनों परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल होंगे।