NationalSpiritual

Dhanteras 2018: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

साल के सबसे मोस्ट अवेटेड त्यौहार दिवाली से ठीक पहले एक ऐसा भी महत्वपूर्ण दिन है जो लक्ष्मी जी का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। आपको बता दें कि  कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धन की देवी के उत्सव का प्रारंभ होने के कारण इस दिन को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे इसलिए इस दिन इनकी पूजा की जाती है। आइए जानते हैं धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त, धनतेरस की पूजा के बारे में।

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त –
सुबह 07:07 से 09:15 बजे तक
दोपहर 01:00 से 02:30 बजे तक
रात 05:35 से 07:30 बजे तक

ऐसे करें धनतेरस की पूजा –
सबसे पहले मिट्टी का हाथी और धन्वंतरि भगवानजी की फोटो स्थापित करें।
चांदी या तांबे की आचमनी से जल का आचमन करें।
भगवान गणेश का ध्यान और पूजन करें।
हाथ में अक्षत-पुष्प लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान करें।

पूजा के समय इस मंत्र का करें जप –
देवान कृशान सुरसंघनि पीडितांगान, दृष्ट्वा दयालुर मृतं विपरीतु कामः
पायोधि मंथन विधौ प्रकटौ भवधो, धन्वन्तरि: स भगवानवतात सदा नः
ॐ धन्वन्तरि देवाय नमः ध्यानार्थे अक्षत पुष्पाणि समर्पयामि

=>
=>
loading...