IANS News

झारखंड : 16 लाख रुपये की अफीम के साथ 6 गिरफ्तार

रांची, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)| झारखंड के गिरिडीह जिले में बुधवार को 14 किलोग्राम अफीम के साथ तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अफीम की कीमत 16 लाख रुपये है।

गिरिडीह पुलिस और राज्य की आतंकवाद रोधी टीम ने संयुक्त अभियान के तहत पंजाब जा रहे तस्करों को पारसनाथ रेलवे स्टेशन के बाहर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए सभी तस्कर चतरा जिले के निवासी हैं।

 

=>
=>
loading...