HealthLifestyleSpiritual

KarvaChauth 2023: व्रत रखते समय प्रेग्नेंट महिलाएं इन बातों का रखें जरूर ध्यान

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

करवाचौथ का त्योहार पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते, प्यार और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सलामती के लिए व्रत रखती हैं। रात में चांद देखकर तोड़ती हैं। इस बार करवा चौथ एक नवंबर को है। लेकिन जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। इस करवाचौथ अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं तो व्रत रखते समय इन जरूरी बातों का जरूर ध्यान रखें।

हालांकि किसी भी शोध में यह अब तक साबित नहीं हुआ हैं कि प्रेग्नेंट लेडीज़ अगर व्रत रखती हैं, तो मां या बच्चे को कोई नुकसान पहुंचता है। लेकिन यह व्रत निर्जल रखा जाता हैं, जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी होने से दिक्कत हो सकती है। जानिए खास सावधानियों के बारे में…

  • ऐसा भोजन सरगी के दौरान बिल्कुल न लें जो पचने में काफी समय लें। इतना ही नहीं भोजन के बाद एक बड़ा गिलास दूध का अवश्य लें।
  • गर्भवती महिलाएं यह व्रत रखने से पहले आप खूब पानी पीएं। प्रेगनेंट महिलाएं निर्जला जल का उपवास ना रखें। ऐसी महिलाएं नियमित पानी पीतीं रहें।
  • व्रत रखने से शरीर में कमजोरी आ जाती है, जोकि प्रेग्नेंसी में सही नहीं है। बेहतर होगा कि आप शाम के समय कुछ खा लें। ऐसा करने से मां और बच्चे को भी ग्लूकोज व आवश्यक तत्वों की कमी नहीं होती।
  • लंबी अवधि के उपवास रखने से आपको सिरदर्द, थकान, बेहोशी, चक्कर आना और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। अगर इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत अपनी डॉक्टर से बात करें।
  • महिलाएं व्रत के दौरान सारा दिन बैठी न रहें। परिवार में खुशी का माहौल रखें और काम करने के बजाए आराम करें।

 

 

=>
=>
loading...