City NewsRegionalमुख्य समाचार

गुरुग्राम शूटआउट: मरने के बाद भी तीन लोगों को जिंदगी दे गया जज का बेटा

नई दिल्ली। गुड़गांव में गनर की गोली से घायल जज कृष्णकांत के बेटे ने भी दम तोड़ दिया है। जज की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। हालांकि मरने के बाद भी जज का बेटा ध्रुव तीन लोगों को जिंदगी दे गया है। दरअसल, ध्रुव के पिता कृष्णकांत की सहमति के बाद ध्रुव की दोनों किडनियों और लिवर को सर्जरी कर निकाल लिया गया, जिनसे तीन लोगों को नया जीवन मिला है।

मेदांता हॉस्पिटल के प्रवक्ता ने बताया कि ध्रुव के शरीर की दो किडनियों और 1 लीवर से 3 लोगों को जीवनदान मिला है। 3 अलग-अलग मरीजों को ये अंग लगा दिए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि हॉस्पिटल की पॉलिसी के अनुसार मृतक के परिवार को भी नहीं बताया गया कि ये अंग किस मरीज को लगाए गए हैं। यह बात सार्वजनिक नहीं की जा सकती।

गुड़गांव के भीड़भाड़ वाले एक बाजार में निजी सुरक्षा गार्ड के कथित तौर पर मां-बेटे को गोली मार दी थी। 13 अक्टूबर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कृष्ण कांत की पत्नी रितु और बेटा ध्रुव आर्केडिया मार्केट में खरीदारी के लिए गए थे। उसी दौरान उनके निजी सुरक्षा गार्ड महिपाल ने उन्हें गोली मार दी थी। घटना के बाद महिपाल जज की होंडा सिटी कार लेकर भाग गया था। दोनों घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने ग्वाल पहाड़ी के पास से महिपाल को गिरफ्तार किया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH