NationalTop News

गिरिराज सिंह का विवादित बयान, कहा- भगवान राम के वंशज हैं मुसलमान

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर विवादित बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की जनसंख्या कानून रैली में कहा कि मुसलमान भगवान राम के वंशज हैं मुगलों के नहीं। इसके अलावा गिरीराज सिंह ने ये भी कह दिया कि मुसलमानों को मंदिर निर्माण पर शियाओ की तरह आगे आना चाहिए

उन्होंने कहा कि जहां हिंदुओं की आबादी कम है, वहां उनकी आवाज बंद हो जाती है। प्रदेश के 20 जिलों में 20 साल बाद हिंदुओं की जुबान नहीं खुलेगी। देश में ऐसे 54 जिले हैं, जहां हिंदुओं की आबादी गिरी है। आने वाले सालों में 250 जिलों में यही हाल होगा। सर्वधर्म समभाव सिखाना है तो मुसलमानों को सिखाओ। उन्होंने कहा कि सनातन को छोड़कर सर्वधर्म समभाव संभव नहीं है। देश में जहां हिंदू घटे, वहां सामाजिक समरसता टूटी है। देश का जितना नुकसान मुगलों ने नहीं किया, उतना नेताओं ने किया है। मोदी के मंत्री ने कहा, ‘मैं सनातन धर्म के लिए भाजपा, मंत्री पद व सांसदी छोड़ सकता हूं।’

गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में किसी फिल्मकार की हिम्मत नहीं कि इस्लाम पर टिप्पणी करे, लेकिन हिंदू धर्म का रोज मखौल उड़ाते हैं। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर वोट के सौदागर खड़े हैं, इसलिए जिस दिन जनभागिता होगी, उस दिन राम मंदिर भी बनेगा और जनसंख्या पर कानून भी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH