IANS News

बिहार में सुबह मौसम साफ

पटना, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह मौसम साफ है और धूाप निकली है। इस बीच राज्य के अधिकांश क्षेत्रों के तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई लेकिन कुछ क्षेत्रों के तापमान में गिरावट भी देखी गई। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो-चार दिनों में अब रात के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोग ठंड का एहसास करेंगे।

अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम सुहावना बना रहेगा और मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस और गया का 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री और गया का 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

=>
=>
loading...