IANS News

दिल्ली में सुबह धुंधली छाई

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धुंधली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आज आसमान में दिनभर आंशिक बदली छाई रहेगी।”

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्रता 88 फीसदी रही।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

=>
=>
loading...