NationalRegionalTop Newsलखनऊ

लखनऊ लाया जाएगा एनडी तिवारी का पार्थिव शरीर, सीएम योगी देंगे श्रद्धांजलि

ND TiwariIMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्गज नेता एनडी तिवारी का गुरुवार को निधन हो गया। एनडी तिवारी का पार्थिव शरीर 20 अक्टूबर को विशेष विमान से लखनऊ लाया जाएगा। 93 वर्ष की उम्र में कल दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल उनका निधन हो गया।

एनडी तिवारी का पार्थिव शरीर 20 अक्टूबर को ही लखनऊ के विधान भवन में अन्तिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रखा जाएगा। एनडी तिवारी कल ही जन्मदिन भी था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इसी दिन सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य लोग विधान भवन में एनडी तिवारी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। उसके बाद  20 अक्टूबर की शाम को ही तिवारी का पार्थिव शरीर पंतनगर, उत्तराखंड ले जाया जाएगा, जहां लोग उनका अन्तिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। 21 अक्टूबर को उनकी अन्त्येष्टि क्रिया सम्पन्न होगी।

एनडी तिवारी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक साल से उनकी हालत काफी नाजुक थी। पिछले कुछ महीनों से तो वह अस्पताल में ही भर्ती थे। उन्हें 26 सितंबर को को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। डॉक्‍टर ने बताया कि उन्‍होंने गुरुवार शाम 2.50 बजे अंतिम सांस ली।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

गौरतलब हैं कि एनडी तिवारी तीन बार उत्‍तर प्रदेश और एक बार उत्‍तराखंड के सीएम रहे। इसके अलावा उन्‍होंने राज्‍यपाल का पद भी संभाला। वे केंद्र में राजीव गांधी कैबिनेट में वित्‍त व विदेश मंत्री भी रहे।

=>
=>
loading...