Top NewsUttar Pradesh

यूपी पुलिस में 56 हजार से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां, क्या तैयार हैं आप

लखनऊ। अगर आप यूपी पुलिस में भर्ती होने का सपना संजोए हुए हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने ऐलान किया है कि यूपी में 56,808 सिपाहियों की भर्ती एक नवंबर से शुरू हो जाएगी। प्रदेश के गृह सचिव अरविंद कुमार और डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि 56,808 सिपाहियों की भर्ती का जून, 2019 के तीसरे हफ्ते फाइनल रिजल्ट आ जाएगा। इस भर्ती में 51,216 सिपाही, 3668 जेल वार्डर और 1924 फायरमैन भर्ती होंगे। यूपी पुलिस में इस वक्‍त करीब 1.45 लाख पद खाली हैं। इनमें से सर्वाध‍िक पद स‍िपाही के हैं। यूपी में लंबे समय से स‍िपाहियों की कमी है जिसकी वजह से काम में भी दिक्‍कतें पैदा होती हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पहली नवंबर से 30 नवंबर तक लिए किए जा सकेंगे। लिखित परीक्षा 4 व 5 जनवरी 2019 को कराई जाएगी। प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि फायर सर्विस में फायरमैन के 1924 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। इसके लिए 5 नवंबर से 4 दिसंबर 2018 तक आवेदन किया जा सकेगा। लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2019 को कराई जाएगी।

घोषणा के साथ ये जानकारी भी दी गई कि नोट‍िफ‍िकेशन 26 अक्‍टूबर के बाद जारी किया जाएगा और ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे। इसके बाद फायर सर्व‍िस, घुडसवार पुलिस, और कारागार में भर्ती की जाएगी। यूपी पुलिस में कांस्‍टेबल के इन पदों पर शारीर‍िक परीक्षा और लिख‍ित परीक्षा के आधार पर चयन होगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH