Uttar Pradeshमुख्य समाचार

वीडियो में कैद हुई पूर्व बसपा सांसद के बेटे की गुंडई, दिल्ली के होटल में लड़की पर तानी पिस्टल

नई दिल्ली। देश के राजधानी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में पूर्व बसपा सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे की दबंगई कैमरे में कैद हो गई है। एक न्यूज़ एजेंसी ने इस घटना का एक वीडियो भी ट्वीट किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आशीष हाथ में पिस्तौल लिए दो लागों से गाली गलौच करता नजर आ रहा है। वीडियो में आशीष होटल के गेट के बाहर ही एक कपल को धमका रहा है और गंदी गांलियां दे रहा है। इस दौरान वह गुस्से में लड़की पर पिस्टल भी तान देता है। ये मामला 14 अक्टूबर का है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वीडियो साभार हिन्दुस्तान

वीडियो में देखा जा सकता है कि आशीष पांडे होटल के बाहर एक कपल के साथ विवाद में उलझ जाता है और इस दौरान उसके हाथ में पिस्टल होती है। इसके बाद वहां अन्य कुछ लोग आते हैं और उसे दूर ले जाते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी आशीष लेडीज बाथरूम में घुस गया था, इसके बाद जो हुआ उससे वह गुस्से में था। इसीलिए उसने ये बवाल काटा।

यह घटना 14 अक्टूबर को सुबह 3 बजे हुई। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्होंने खुद मामला दर्ज किया है। मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा, ‘हमने अज्ञात संदिग्ध के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।’

बता दें कि राकेश पांडे अकबरपुर से सांसद थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने हलफनामे में 102 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी। फिलहाल आशीष की राजनीति में कोई भागीदारी नहीं है। वह रियाल एस्टेट का कारोबार करता है। इसी सिलसिले में वह अक्सर दिल्ली आता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH