Regional

शादी की बात करने गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा युवक, मना करने पर कर डाला ये खौफनाक काम

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के घर जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक लड़के की पहचान दीपक गुर्जर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दीपक अपनी गर्लफ्रेंड के घर शादी की बात करने पहुंचा था, जहां लड़की के पिता ने इससे साफ़ इंकार कर दिया। इसी बात से गुस्से में आकर उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद लड़की के परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक को एम्स ट्रामा सेंटर में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने तमंचा बरामद कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH