Entertainment

#MeToo: अब लपेटे में आए सलमान और शत्रुघ्न सिन्हा, मॉडल ने लगाया यौन शोषण का आरोप

मुंबई। आलोक नाथ, कैलाश खेर, नाना पाटेकर, सुभाष घई और साजिद खान के बाद बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी Meetoo के लपेटे में आ गए हैं। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और मॉडल पूजा मिश्रा ने सलमान खान और शत्रुघ्न सिन्हा पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

पूजा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया जिसमे उन्होंने बताया कि सलमान और शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म ‘सुल्तान’ के दौरान उनका यौन शोषण किया था। साथ ही उन्होंने कहा की इस यौन उत्पीड़न की जानकारी दोनों अभिनेताओं के परिवारों को है तो इस नाते वो भी इसमें आरोपी है।

आपको बता दें की पूजा मिश्रा पहले भाई काफी विवादों में रह चुकी है और सलमान खान पर वो बलात्कार का आरोप पहले भी लगा चुकी है। साल 2016 में उन्होंने कहा था की सलमान खान ने उनका रेप किया था। उस वक्त भी पूजा के इस विवादस्पद बयान पर काफी बवाल मचा था।

फिलहाल सलमान खान फिल्म भारत की शूटिंग कर रहें है और काफी ज्यादा बिजी है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आने वाली है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH