EntertainmentTop News

श्रीदेवी के रोल में दिखेंगी रकुल प्रीत, सिर्फ 20 मिनट के लिए मिल रही करोड़ों की फीस

जल्द ही साउथ के सुपरस्‍टार एनटीआर की बायोपिक रिलीज होने वाली है। इस फिल्‍म में श्रीदेवी के रोल में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी।

रकुल ने 10 अक्टूबर को बर्थडे पर श्रीदेवी के गेटअप में अपना लुक शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन लिखा- Presenting first look of #sridevigaru in #ntrbiopic !! ❤️ hope you like it ! फोटो में रकुल ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की फेवरेट व्हाइट कलर प्रिंटेड साड़ी पहनी है। इसके साथ उन्होंने डायमंड ज्वैलरी और व्हाइट बिंदी लगाई है।

इस फिल्म में रकुल का केवल 20 मिनट का ही रोल होगा। एक्ट्रेस को मूवी में 20 मिनट के रोल के लिए भारी भरकम फीस मिली है। पर्दे पर एक्ट्रेस श्रीदेवी का रोल करने के लिए उन्हें 1 करोड़ फीस मिल रही है। बता दें, श्रीदेवी और NTR ने करीब 18 फिल्‍मों में साथ काम किया था।

यह NTR की बायोपिक 2 भागों में रिलीज की जाएंगी। पहला भाग अगले साल 9 जनवरी को रिलीज होगा। वहीं दूसरा हिस्सा रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज किया जाएगा। रकुल प्रीत के अलावा फिल्म में विद्या बालन भी नजर आएंगी। विद्या NTR की वाइफ का रोल करेंगी। इस मूवी से विद्या टॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

फिल्म की कहानी नंदमुरी तारका रामा राव (NTR) के जीवन के बारे में है। वह एक अभिनेता, प्रोड्यूसर, निर्देशक, एडिटर और राजनेता थे। इतना ही नहीं वे 7 साल तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर कार्यरत रहे थे।

=>
=>
loading...