बिग बॉस-9 के विनर प्रिंस नरूला और शो की Ex-कंटेस्टेंट रहीं युविका चौधरी 12 अक्टूबर यानि आज को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले के फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं। दोनों की गुरुवार को संगीत सेरेमनी हुई। युविका व्हाइट ऑफ शोल्डर ब्लाउज और खूबसूरत लहंगे में नजर आईं और प्रिंस पीच रंग की शेरवानी में नजर आये। दोनों ही परफेक्ट कपल लग रहे थे।
मुंबई में हुए फंक्शन में रोडीज फेम रणविजय सिंह, बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा, रश्मि देसाई, मोनिका बेदी, मंदाना करीमी, रोशेल राव और कीथ सिकेरा, गर्लफ्रेंड अनुषा डांडेकर के साथ करण कुंद्रा सहित कई सेलेब्स पहुंचे। आपको बता इस सेरेमनी में वो लोग भी आएं, जिनकी बिग बॉस में प्रिंस-युविका की बनती नहीं थी और हर वक्त लड़ाई होती रहती थी।
बिग बॉस में दोनों की मोहब्बत बिग बॉस में ही परवान चढ़ी थी। इसके बाद से ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। युविका शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम में नजर आई थी। जबकि प्रिंस नरुला रियलिटी टीवी शोज रोडीज 12, स्पिलिट्सविला 8 और बिग बॉस 9 के विनर रह चुके है।
PHOTOS AND VIDEO :
CREDIT : INSTAGRAM