IANS News

चक्रवात ‘तितली’ के कारण झारखंड में बारिश

रांची, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)| चक्रवात ‘तितली’ के प्रभाव के कारण गुरुवार सुबह से झारखंड के कुछ जिलों में बारिश हुई। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बीच आए तूफान के कारण झारखंड के रांची, जमशेदपुर और ओडिशा की सीमा से लगे हिस्सों में बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राज्य में पारा तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया।

मौसम विभाग ने रांची, जमशेदपुर, सेराइकेला, पश्चिम सिंहभूम, खुटी और कुछ अन्य जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

देवघर, पाकुड़ और गोड्डा सहित संथाल परगना क्षेत्र के छह जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को इन जिलों में 60-120 मिमी बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग के निदेशक बी. के. मंडल ने यहां संवाददाताओं से कहा, “तिलती चक्रवात के कारण झारखंड में शुक्रवार को बारिश हो सकती है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।”

 

=>
=>
loading...