NationalTop News

सपा कार्यालय पहुंचे बीजेपी के शत्रु, पीएम मोदी पर साधा निशाना

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा और बीजेपी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर मोदी सरकार को जमकर घेरा। दोनों ने यहां जयप्रकाश नारायण (जेपी) के कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

9इस मौके पर बोलते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और अगर हम नहीं चेते तो देश को बहुत नुकसान होने वाला है। सिन्हा ने कहा कि आज एक बार फिर दुर्योधन और दु:शासन से लड़ने का वक्त आ गया है। यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक व्यक्ति पूरी कैबिनेट पर भारी है, कश्मीर में जब राष्ट्रपति शासन लागू हुआ तो आपके गृह मंत्री को भी जानकारी नहीं थी।

उन्होंने कहा, ‘राफेल सौदा हुआ तो रक्षा मंत्री को जानकारी नहीं थी। नोटबंदी की जानकारी वित्त मंत्री को नहीं थी। प्रधानमंत्री विदेश दौरों पर जाते हैं लेकिन विदेश मंत्री को नहीं ले जाते। अब वो ट्विटर मंत्री हैं। क्या इस देश में सबकुछ एक व्यक्ति की मर्जी से होगा। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी सरकार के खिलाफ अपनी बयानबाजी को जारी रखते हुए कहा कि अटल जी के वक्त में लोकशाही थी, आज तानाशाही है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा, ‘यहां अखिलेश तैयार है, बिहार में तेजस्वी तैयार हो चुका है। अब डरने को जरूरत नहीं है। ईवीएम पर सवाल उठाते हुए बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ईवीएम पर भी निगाह और खयाल रखना। मैं मन की बात तो नहीं क्योंकि पेटेंट किसी और का है। मैं दिल की बात करता हूं। सिन्हा ने कहा कि राफेल के बारे नें जनता जवाब जानना चाहती है। पब्लिक जानना चाहती है कि HAL को डील से हटाकर एक नई कम्पनी को काम दे दिया जो जहाज तो दूर मोटरसाइकिल भी बनाना नहीं जानती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH