Top NewsUttar Pradesh

राजा भैया ने बनाई नई पार्टी, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी से अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव के बाद अब अखिलेश यादव के करीबी और पूर्वांचल के बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया ने भी नई पार्टी बनाने की ठान ली है जिसका नाम भी तय हो चुका है। राजा भैया के नाम से बने एक फेसबुक पेज पर राजा भैया की नई पार्टी का नाम चर्चा में है ये नाम है जनसत्ता पार्टी। दावा किया जा रहा है कि अगामी लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर राजा भैया की ये पार्टी चुनाव लड़ेगी। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग में राजा भैया की तरफ नई पार्टी के लिए तीन नाम दिए गए हैं। इनमें जनसत्ता पार्टी का नाम भी शामिल है।

कहा जा रहा है कि राजा भैया आगामी 30 नवंबर को एक बड़े समारोह में अपनी नई पार्टी का ऐलान करेंगे। यह तारीख इसलिए भी चुनी गई है, क्योंकि राजा भैया 30 नवंबर को अपने राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि राजा भैया 2019 के चुनाव मे अपने राजनीतिक दल के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाएंगे और इससे पहले सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।

राजा भैया लगातार आठ बार से विधायक हैं। 1993 से वह कुंडा से निर्दलीय जीतते आ रहे हैं। 1997 में बीजेपी की कल्याण सिंह की सरकार में वह पहली बार मंत्री बने थे। 2002 में बसपा सरकार में विधायक पूरन सिंह बुंदेला को धमकी देने के मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। बाद में मुख्यमंत्री मायावती ने उन पर पोटा लगा दिया था। करीब 18 महीने वह जेल में रहे जिसके बाद साल 2003 में मुलायम सिंह ने मुख्यमंत्री बनने के बाद राजा भैया के ऊपर से पोटा हटा लिया और उन्हें अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया, तब से वह लगातार सपा के साथ थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH