Odd & WeirdRegional

VIDEO: घर लूटने के बाद चोर ने किया कुछ ऐसा, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है

गांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर में चोरों के एक गैंग ने एक घर से चोरी के बाद ऐसा काम किया जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। चोरों के ये गैंग घर में चोरी के इरादे से घर में घुसा, वहां लाखों के सामान पर अपना हाथ भी साफ़ कर दिया। इसके बाद इनमें से एक चोर ने घर में सीसीटीवी कैमरा लगा देख डांस करना शुरू कर दिया। चोर के डांस करने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल हुआ यूं कि 5 चोरों की गैंग घर लूटने आया था। इनमें से एक चोर ने चादर लपेटे हुई थी। जैसे ही वे चोर चोरी करके लौटते हैं तो चादर ओढा शख्स CCTV कैमरा देख लेता है। जिसके बाद वो डांस करना शुरू कर देता है। पुलिस ने बताया कि चोरों ने दो घर में चोरी की थी। उन्होंने दोनों फ्लैट से कैश और ज्वैलरी चुराई है। जिसकी कीमत लाखों में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके पहले कुछ ऐसा ही मामला मुंबई में सामने आया था जहां एक चोर लाइन में खड़ा होता है और पर्स चोरी करने की फिराक में होता है। चोरी करने के बाद जैसे ही वो सीसीटीवी को देखता है तो वो हाथ जोड़ता है और सामने वाले का पर्स लौटा देता है। मुंबई पुलिस ने भी ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH