City NewsOdd & WeirdRegionalमुख्य समाचार

RTI से मांगा भगवान श्री कृष्ण का बर्थ सर्टिफिकेट, कहा- सबूत दें कि वो भगवान थे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जनपद के गुमा गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता जैनेन्द्र कुमार ने मथुरा जिला प्रशासन से भगवान श्री कृष्ण होने का सबूत मांगा है। उन्होंने प्रशासन से भगवान कृष्ण के जन्म, उनके गांव, उनके द्वारा ब्रज की लीलाओं आदि के संबंध में भी कई जानकारियां मांगी हैं। मथुरा के अधिकारी इसे लेकर फिलहाल असमंजस में हैं कि क्या जवाब दिया जाए।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जनपद के गुमा गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता जैनेन्द्र कुमार गेंदले ने आरटीआई के तहत जिला प्रशासन से पूछा है कि विगत 3 सितम्बर को देश भर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अवकाश घोषित कर भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाया गया। इसलिए कृपया उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रमाणपत्र की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराई जाए। जिससे यह सिद्ध हो सके कि उनका जन्म उसी दिन हुआ था।

आरटीआई आवेदनकर्ता ने यह भी पूछा है कि उन्हें बताया जाए कि क्या वे सच में भगवान थे ? और थे, तो कैसे ? उनके भगवान होने की प्रमाणिकता भी उपलब्ध कराई जाए। गेंदले ने यह भी पूछा है कि भगवान कृष्ण का गांव कौन सा था ? उन्होंने कहां-कहां लीलाएं कीं आदि-आदि। गेंदले के अजीबोगरीब सवालों से पशोपेश में पड़े एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) रमेश चंद्र का कहना है कि जनमान्यता एवं निजी आस्था से जुड़े इन सवालों के क्या जवाब दिए जाएं, इसे लेकर फिलहाल असमंजस मे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH