Entertainment

OMG : देश के पीएम जितनी हैं तैमूर अली खान की नैनी की सैलरी

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर का लाडला तैमूर अली खान जब से पैदा हुए हैं, तब से लाइमलाइट में बने हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि तैमूर अपने पैरेंट्स से ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं। घर से बाहर निकलते ही मीडिया के कैमरे उनके पीछे लग जाते हैं। अब तो तैमूर भी समझ गए हैं कि वो बहुत पॉपुलर हैं।

अब हर वक्त साथ रहने वाली तैमूर की नैनी को लेकर एक खबर सामने आ रही है। खबर है नैनी की सैलरी को लेकर। तैमूर को संभालने के लिए करीना ने एक नैनी रखी हुई है। नैनी हमेशा तैमूर के साथ नजर आती हैं। इस नैनी का नाम सावित्री है।

 

बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के मुताबिक – ‘तैमूर की नैनी की एक महीने की सैलरी 1.5 लाख रुपए है। अगर नैनी को कुछ वजहों से एक्स्ट्रा वर्क करना पड़ता है तो ये बढ़कर 1.75 लाख रुपए प्रति महीना तक चली जाती है। इसके साथ-साथ नैनी को एक कार भी दी गई ताकि वो तैमूर को बांद्रा एरिया में घुमा सकें।’ सावित्री की सैलरी देश के पीएम जितनी है।

वैसे जब सैफ और करीना विदेश घूमने जाते हैं तो नैनी भी तैमूर के साथ जाती हैं। करीना के बच्चे को संभालने के लिए इस नैनी का इंतजाम जुहू स्थित एक एजेंसी ने किया है।

ये एजेंसी नैनी का बैकग्राउंड, मेडिकल और फाइनेंशियल वैरिफिकेशन कराती है ताकि स्टार्स को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अगर बात तैमूर और नैनी के रिश्ते की करें तो दोनों एक-दूसरे से काफी अटैच हो चुके हैं।

=>
=>
loading...