Entertainment

आलिया के अलावा इन एक्ट्रेस से जुड़ चुका है रणबीर कपूर का नाम, एक हैं आमिर खान की बहु

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो यानि एक्टर रणबीर कपूर हर लड़कियों के फेवरेट एक्टर हैं। रणबीर ऐसे एक्टर हैं, जिनका नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जुड़ा चुका हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक उनका नाम जुड़ा हैं। आज रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके प्यार के बारे में…

अवंतिका मलिक – एक्टर इमरान खान की वाइफ अवंतिका मलिक एक समय रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड थीं। कम ही लोगों को पता है कि अवंतिका और रणबीर एक साथ पढ़ते थे। अवंतिका भी एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं। रणबीर अवंतिका से मिलने के लिए ‘जस्ट मोहब्बत’ के सेट पर पहुंचते थे। दोनों वहां पर काफी समय एक साथ गुजारते थे। अचानक ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और अवंतिका ने इमरान से शादी कर ली।

सोनम कपूर – एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बॉलीवुड में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सावंरिया’ से डेब्यू किया था। उस समय ये खबर जोरों पर थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि जल्द ही दोनों का बेकअप हो गया। ‘कॉफी विद करण’ के सेट पर सोनम कपूर ने खुलकर इस बारे में बात भी की थी।

दीपिका पादुकोण – एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ‘बचना ऐ हसीनो’ फिल्म के बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करते थे। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खुले मिजाज के थे लेकिन अचानक ही दोनों अलग हो गए। बाद में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने साफ कहा था कि उनके ब्रेकअप का कारण रणबीर थे क्योंकि वो उनके साथ धोखा कर रहे थे।

नर्गिस फाखरी – रणबीर कपूर की ‘रॉकस्टार’ फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस नर्गिस फाखरी थीं। फिल्म के दौरान नर्गिस फाखरी के साथ भी उनके रिश्तों ने सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म रिलीज होने के बाद ही दोनों अलग हो गए।

कैटरीना कैफ – एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की मुलाकात अजब प्रेम की गजब कहानी फिल्म के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान कैटरीना अपना ज्यादा समय रणबीर के साथ बिताने लगीं। रणबीर भी उनके खास दोस्त बन गए। कुछ समय पहले तक भी दोनों सीक्रेट वेकेशन पर पहुंचे थे। लेकिन अचानक ही दोनों में ब्रेकअप हो गया।

आलिया भट्ट – फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नजदीकी बढ़ी। दोनों के परिवारवालों को भी इनके रिश्ते पर कोई ऐतराज नहीं है। बल्कि उन्होंने तो बिना कुछ कहे ही दोनों के इस रिश्ते को मंजूरी दे दी। शायद तभी रणबीर और आलिया की नजदीकी अब दुनिया के सामने आने लगी है। फिलहाल दोनों इस रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हैं।

=>
=>
loading...