InternationalOdd & WeirdTop News

जब रनवे की जगह समुद्र में लैंड हो गया विमान, देखिए VIDEO

नई दिल्ली : गुरुवार को प्रशांत महासागर के तट पर स्थित पापुआ न्यू गिनी में Air Niugini का Boeing 737-800 विमान ऐसी घटना का शिकार हुआ कि हर कोई हैरान रह गया। हालांकि इस घटना के बाद सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दरअसल, माइक्रोनेशिया में एक एयरपोर्ट पर लैंड करते समय विमान रनवे पर दौड़ रहा था। दौड़ते-दौड़ते वह इतना बेकाबू हो गया कि पास के समुद्र में जा घुसा।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक – ‘विमान को सुबह करीब 9.30 बजे लैंड करना था जब वह लैंड कर रहा था तो रनवे पर रुका ही नहीं और सीधा चलता चला गया। विमान सीधा समुद्र में जाकर ही रुका। इस वक्त सभी यात्री उसमें मौजूद थे।’

एक रिपोर्ट के मुताबिक – प्लेन रनवे से करीब 160 मीटर तक आगे समुद्र में चला गया था। एक अधिकारी ने बताया कि प्लेन में करीब 36 यात्री और 11 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सभी यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है।

=>
=>
loading...