InternationalOdd & Weird

ब्रिटेन के राजकुमार हैरी ने पार्टी से चुराया समोसा, देखें वीडियो

लंदन। ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी ने हाल ही में अमेरिकी फिल्म स्टार मेगन मर्कल से शादी कर ली। पूरी दुनिया की मीडिया में इस शादी की सुर्खियां रहीं। प्रिंस हैरी एक बारे फिर सुर्ख़ियों में हैं लेकिन इस बार वो एक समोसे की चलते चर्चा बटोर रहे हैं। दरअसल, प्रिंस हैरी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर लोग काफी हैरान होने के साथ खूब हंस भी रहे हैं।

इस वीडियो में प्रिंस हैरी एक समोसा चुराते हुए देखे जा सकते हैं। पार्टी में प्रिंस हैरी ने टेबल से एक समोसा चुराया और लोगों के बीच शरीक हो गए। पार्टी में उनके साथ मेगन मर्कल भी मौजूद थीं लेकिन इस बात का पता उनको भी नहीं चला लेकिन कैमरे में उनका ये वीडियो रिकॉर्ड हो गया।

पत्नी मेगन मार्कल की किताब की लॉन्च पार्टी थी। समोसा चुराने के बाद उनको पता चल गया कि लोगों ने उन्हें देख लिया है जिसके बाद वो कैमरे को देखर हंसते नजर आए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH