बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया की शादी अभी कुछ दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता और बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी से हुई है। अब नेहा धूपिया प्रेग्नेंट है। हाल ही में नेहा धूपिया के शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल पहुंची और उन्होंने जो नेहा के बेबी बंप को देखकर एक्सप्रेशन दिए वो कमाल के थे।
देखते ही देखते काजोल नेहा के बेबी बंप के साथ खेलने भी लग गईं और यह मूमेंट कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया।
वो बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। इसीलिए वो बिंदास तरीके से कैमरे से सामने पोज़ करती हैं। पार्टीज़ और अवॉर्ड्स नाइट में दिखती हैं। इतना ही नहीं वो अपने शो में भी नेहा के इस बिंदास एटीट्यूड को देख लोग हैरान रह जाते हैं। कई बार तो नेहा के बेबी बंप को देखकर फनी पोज़ भी देते हैं।