NationalOther NewsRegionalमुख्य समाचार

VIDEO:शरीर का एक हिस्सा खोने के बावजूद, बुजुर्ग की मेहनत देख आ जाएंगे आंसू

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमे खोपर सिंह नाम के एक शख्स जिनका एक पैर ना होने के बावजूद मजदूरी कर पेट पालते हैं। ये वीडियो देख आपकी आंखो में आंसू आ जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि खोपर सिंह एक पैर के सहारे रेत और सीमेंट मशीन में भर रहे हैं।

Gepostet von Vinod Shorey am Mittwoch, 16. August 2017

इस दिल छु लेने वाले वीडियो को फेसबुक पर विनोद शौरी नाम के एक व्यक्ति ने शेयर किया है। जिसमे उन्होंने लिखा है कि खोपर सिंह राजस्थान से हैं और दिल्ली में काम करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो काफी खुश नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि अब तक इस वीडियो को 60 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। इसके साथ 70 हजार शेयर्स हो चुके हैं। जिसके बाद पूरे देश में ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

शरीर का एक हिस्सा खोने के बाद लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं और कुछ कर नहीं पाते। लेकिन खोपर सिंह के जज्बे को सलाम करने का जी चाहता है।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava