RegionalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

BREAKING: बेटी ने की लव मैरेज, 3 साल बाद दामाद की हत्या कर खेत में गाड़ा

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में उस समय हडकंप मच गया जब अपनी शादी के तीन साल बाद ससुराल पहुंचे दमाद की ससुराल वालों ने हत्या कर दी। मृत शख्स का नाम मनोज कुमार है। मनोज कुमार रक्षा मंत्रालय में काम करते हैं तथा उनकी पत्नी लेखपाल के पद पर हैं।

बता दें, मामला मुजफ्फरनगर के शाहपुर थान क्षेत्र स्थित कटुबा गांव का है। मनोज पिछले दो दिनों से लगातार गायब चल रहा था जिसपर पत्नी ने अपने परिवारवालों पर दामाद की हत्या करने की आशंका जता रही थीं। शव किसी के हाथ ना लगे इसके लिए हत्यारों ने शव को खेत की जमीन में गाड़कर सिंचाई कर दी। जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया तब पुलिस ने कार्रवाई कर शव को बरामद किया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि हत्या गला घोंटकर की गई है।

बता दें, मनोज अपनी ही गांव की एक लड़की से प्रेम करता था जिसके बाद दोनों ने अंतरजातीय विवाह किया था। बाद में वो महाराष्ट्र में रहने लगे। इस बीच मनोज की पत्नी का ट्रांसफर कटुबा गांव के नजदीक शामली में हो गया। अपने परिजनों की नाराजगी को खत्म करने के लिए महिला अपने परिवार के ही साथ रहकर नौकरी करने लगी। इसी बीच मनोज का टांसफर भी दिल्ली में हो गया जिसकी खुशखबरी देने के लिए मनोज पहली बार अपने ससुरा पहुंचा था।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava