HealthOdd & WeirdOther NewsScience & Tech.मुख्य समाचार

खाने पीने की चीजों में है ये खतरनाक पदार्थ, रिसर्च में हुआ खुलासा

खाने पीने की चीजे हम हर समय ध्यान से रखते हैं। क्योंकि उसमे कोई ऐसी चीजें ना मिले जिस से किसी के स्वास्थय पर कोई असर पड़े। जिसके खाने से या फिर पीने से हम बीमार पड़ जाए। जर्मनी में हुई एक रिसर्च पता चला है कि आपके खाने और पीने की चीजों में खतरनाक चीजें पाई जाति है। ये चीज इतनी छोटी है कि नंगी आंखों से देखी नहीं जा सकती।

 

रिसर्च में पता चला है कि पीने के पानी में प्लास्टिक के बारीक कण मिले हुए होते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले रिसर्च में पता चला था कि जमीन के अलावा समुद्र और नदियों-तालाबों के पानी में भी 5 मिलीमीटर से भी छोटे प्लास्टिक के कण हैं। नई रिसर्च ये भी बताती है कि प्लास्टिक के ये छोटे कण रसायनिक खाद के जरिए जमीन में भी बड़ी तादाद में मिल रहे हैं।

टोरंटो यूनिवर्सिटी की चेलसी रोशमैन के मुताबिक सिर्फ पीने के पानी में ही नहीं, प्लास्टिक के छोटे कण बीयर और समुद्र के पानी से बनने वाले नमक में भी पाए गए हैं। इसके अलावा मछलियों में भी प्लास्टिक पाया जाता है। चेलसी के मुताबिक नदियों, तालाबों और समुद्रों में मछलियां प्लास्टिक के छोटे कण खा जाती हैं और फिर इन मछलियों को खाकर हम प्लास्टिक को अपने शरीर में प्रवेश करने देते हैं। सिर्फ मछलियां ही क्यों, रोशमैन का कहना है कि यही प्लास्टिक कीड़े-मकौड़ों और चिड़िया में भी मिली है।

रोशमैन ने प्लास्टिक को पीसा और उसे मछलियों के टैंक में डाला। मछलियों ने इस प्लास्टिक को अपने भोजन के साथ खा लिया। मछलियों के लार्वा को रोशनी में रखने पर उनके पेट में क्या है, इसे देखा जा सकता है। रोशमैन ने पाया कि यही प्लास्टिक उनके पेट से होकर शरीर के हर हिस्से तक फैल चुका था। रोशमैन ने एक रिसर्च में ये भी पाया कि कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोने से उनमें जो प्लास्टिक होता है, वो कणों के तौर पर इकट्ठा होकर पानी के साथ बाहर निकल जाता है। प्लास्टिक मिला हुआ ये पानी साफ करने के बावजूद कणों को साथ लिए होता है और नदियों, तालाबों और समुद्रों के अलावा जमीन में भी पहुंच जाता है।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava