Sports

जब धोनी के आउट होने पर भड़क गया उनका नन्हा फैन, देखें वीडियो

नई दिल्ली। एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच में टीम इंडिया को मुश्किल से जीत नसीब हुई। इस मैच में भारत ने 40 ओवरों तक अच्छा खेल दिखाया लेकिन अंतिम के दस ओवरों में बाज़ी पलट गई और टीम इंडिया निर्धारित 50 ओवरों में हांगकांग जैसी कमजोर टीम के सामने 289 रन बना सकी। हालांकि बाद में किसी तरह टीम इंडिया ने इस मैच में 26 रनों से जीत हासिल की।

इस मैच में धोनी से टीम इंडिया को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौट गए। धोनी के आउट होते ही दर्शक दीर्घा में बैठा उनका एक फैन उनसे ख़ासा नाराज हो गया। उसकी नाराजगी कैमरे में कैद हो गई। धोनी शिखर धवन के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे। उन्होंने अहसान खान की पहली दो गेंदें आराम से खेलीं लेकिन इसके बाद तीसरी गेंद को थर्डमैन पर खेलने के प्रयास में विकेटकीपर को कैच दे बैठे। इसके बाद धोनी का यह नन्हा फैन कुर्सी पर गुस्सा निकालने लगा।

बाद में इस युवा फैन ने बताया कि वह धोनी का बहुत बड़ा फैन है। उसने बताया कि वह खुद भी विकेटकीपर बल्लेबाज है और इसलिए उसे धोनी बहुत पसंद है। उसका कहना था कि वह पहली बार मैदान पर मैच देखने आया था और ऐसे में जब धोनी खाता खोले बिना आउट हो गए तो वह अपनी नाराजगी छुपा नहीं पाया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH