Entertainment

शरमन जोशी की बहन लापता, पोस्टर लेकर मुंबई की सड़कों पर ढूंढते नज़र आए

मुंबई। फिल्म ‘3 इडियट्स’ में राजू रस्तोगी का किरदार निभाकर फेमस हुए शरमन जोशी इनदिनों काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। उनकी बहन खो गई है जिसको ढूंढने के लिए वो दिन रात एक किए हुए हैं। आप ज्यादा सोचें इससे पहले ही आपको बता दें कि उनकी बहन रियल नहीं बल्कि रील लाइफ में गुम हुई है।

दरअसल, शरमन जोशी की आगामी थ्रिलर फिल्म ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में शरमन अपनी बहन गंगा की तलाश में दर दर भटकते नजर आए हैं। उन्होंने हाथ में एक पोस्टर पकड़ रखा है जिसमें एक लड़की की तस्वीर है। पोस्टर में लिखा है- ‘हमारी बहन गंगा लापता है कृपया उसे ढ़ूंढने में मदद करें।’

शरमन जोशी की ये फिल्म एक सस्पेंस थ्रि‍लर मूवी है, जिसमें शरमन जोशी काशी नाम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में वह अपनी लापता बहन जिसका नाम गंगा है उसकी खोज में दिन रात एक करते नजर आएंगे। फिल्म में लापता वाले फैक्टर को प्रमोशन में इस तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

शरमन के साथ उनकी टीम के बाकी सदस्य भी गंगा के लापता वाले पोस्टर्स के साथ नजर आए। यही नहीं शरमन ने बकायदा गंगा के लापता वाले पोस्टर्स को दीवारों पर भी चिपकाया। फिल्म में शरमन जोशी के अलावा एक्ट्रेस ऐश्वर्या देवगन, गोविंद नामदेव, अखिलेंद्र मिश्रा, मनोज जोशी और मनोज पहवा भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म इसी साल 26 अक्टूबर को सिनेमा घरों में रिलजी होगी। इस फिल्म को धीरज कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH