उत्तर प्रदेश के खजनी थाना क्षेत्र के महुआडाबर में बीती रात एक युवक का गुप्तांग काटने का मामला सामने आया है। वह प्रेमिका के साथ उसके घर में ही पकड़ लिया गया था। लड़की के परिजनों ने प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद युवक का गुप्तांग काट दिया। हालांकि, अभी थाने में कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही हैं।
गौरतलब है कि बीती रात दीपचंद गुप्ता नाम का युवक गांव में प्रेमिका के घर में घुस गया। जहां लड़की के घर वालों ने उसे पकड़ लिया। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध बताया जा रहा है।
बीती रात प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया हुआ था। जब प्रेमी-प्रेमिका आपत्तिजनक स्थिति में थे, शायद उसी समय लड़की के परिजनों ने उन्हें देख लिया।
घर वालों ने युवक को पकड़कर पहले पिटाई की। बाद में उसका लिंग काट दिया। गांव वालों ने एंबुलेंस बुलाकर दीपचंद को मेडिकल कॉलेज भेजा है। खजनी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस के पास तहरीर नहीं पहुंची थी।