RAAJ - KAAJRegionalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बीच चौराहे पर किया तिरंगे का अपमान

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भारत के तिरंगे का अपमान किया है। बता दें, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को धरना दिया था। मुरादाबाद जिलाधिकारी आवास के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पोस्टर के साथ तिरंगे को उल्टा टांग रखा था। जिसके बाद किसी शख्स ने वीडियो बना कर उसे वायरल कर दिया।

जब इस पूरे घटना के बारे में जब आप कार्यकर्ताओं पूछा गया तब उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया और कैमरे को देख आप पार्टी के कार्यकर्ता बोरिया बिस्तर समेट कर चलते बनें। जब मीडिया ने उनसे सवाल करना चाहा तो वो सवालों से बचते दिखें।

धरना प्रदर्शन करने में कोई दिक्कत नहीं है। हमारे देश का लोकतंत्र हमारे देश का संविधान इसकी इजाजत भी देता है। लेकिन इस तरह तिरंगे का अपमान करना किसी भी पार्टी को शोभा नहीं देता है।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava