IANS News

नेपाल : प्रतिबंधित मुद्रा के साथ भारतीय गिरफ्तार

काठमांडू, 17 सितम्बर (आईएएनएस)| नेपाल के कंचनपुर जिले में एक 55 वर्षीय भारतीय नागरिक को प्रतिबंधित भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

हिमालयन टाइम्स की सोमवार को रिपोर्ट के अनुसार, विशेष सूचना के आधार पर, पुलिस ने बेलौरी क्षेत्र से रविवार शाम सतमान सिंह को गिरफ्तार किया और उसके पास से दो लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित 500 रुपये के नोट बरामद किए।

पुलिस उपाधीक्षक कृष्णा राज ओझा ने कहा कि मामले में जांच जारी है।

=>
=>
loading...