RegionalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

‘अखिलेश के साथ ना मुलायम हैं और ना ही शिवपाल’

उत्तर प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। पहले समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी से अलग हो कर अपनी नई पार्टी का निर्माण किया। अब महागठबंधन को लेकर बयानबाजी आने लगी हैं।

बता दें एक तरफ मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि वो तभी महागठबंधन का हिस्सा बनेंगी, जब उन्हें सम्मानजनक सीटें दी जाएंगी। उधर, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कह चुके हैं कि भाजपा को हराने के लिए वो 2-4 सीटों का बलिदान करने को भी तैयार हैं। इस बीच अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए महागठबंधन पर बड़ा बयान दिया है।

अमर सिंह ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी में अपनी उपेक्षा से दुखी होकर शिवपाल यादव ने अपना अलग मोर्चा बना लिया है। उनके हटने के बाद समाजवादी पार्टी की ताकत अब आधी रह गई है। मुलायम सिंह यादव सपा में होकर भी, पार्टी में नहीं हैं। ना वो पार्टी के प्रचार में जाते हैं और ना ही किसी फैसले में उन्हें शामिल किया जाता है। ऐसे में मायावती उस पार्टी से गठबंधन क्यों करेंगी, जिसकी ताकत पहले ही घटकर आधी हो चुकी है?

अमर सिंह ने मुलायम सिंह यादव के लिए कहा कि, ‘मुलायम सिंह सपा में तो हैं, लेकिन क्या हैं? यह किसी को नहीं मालूम। वास्तविकता ये है कि अखिलेश के साथ ना मुलायम हैं और ना ही शिवपाल। ऐसी स्थिति में सपा में क्या बचता है। इन हालातों में महागठबंधन अगर बनता है तो सम्मान के तौर पर सपा को 10-15 सीटें ही मिलनी चाहिए। बसपा अध्यक्ष मायावती को भी ऐसी कमजोर पार्टी से गठबंधन करने से पहले सोचना चाहिए।’

=>
=>
loading...
Manish Srivastava