बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के भारत सरकार के नारे को हरियाणा में समाज के दरिंदो ने गलत साबित किया था। यहां सीबीएसई टॉपर रही एक लड़की के साथ कथित तौर पर पांच लोगों ने गैंग रेप किया था। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी का पता लगा लिया है। आरोपी सेना में जवान है।
Main accused is a serving defence personnel stationed in Rajasthan. We are getting a warrant against him. The other two accused will be nabbed soon: Haryana DGP BS Sandhu on Rewari gangrape case (File pic) pic.twitter.com/nx8XDua0vq
— ANI (@ANI) September 15, 2018
हरियाणा के डीजीपी ने बताया कि पुलिस सेना के जवान के खिलाफ वारंट जारी करने का प्रयास कर रही है। वहीं पुलिस का दल उसे गिरफ्तार करने को राजस्थान गया है। डीजीपी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि उसे आज गिरफ्तार कर लिया जायेगा। डीजीपी ने यह भी आश्वासन दिया कि बाकी 2 आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों की जानकारी देने पर 1 लाख के इनाम की घोषणा भी की है।
बता दें, पीड़िता ने बताया था कि, सभी आरोपी उसके गांव के ही रहने वाले हैं। आरोपी एक कार में आए थे और वे युवती को एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां नशीला पेयपदार्थ पिलाकर उससे सामूहिक बलात्कार किया गया। रेवाड़ी स्थित महिला पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार युवती की शिकायत पर ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज कर ली गई है।
बता दें, पीड़िता फिलहाल एक कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा है। मिली जानकारी के मुताबिक जब ये हादसा हुआ, वो कोचिंग के लिए जा रही थी। लड़की ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसकी शिकायत लिखने में काफी देरी की और उसे कई थानों के चक्कर काटने पड़े। पीड़ित परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी सीबीएसई में साल 2015 में हरियाणा रीजन में टॉपर रह चुकी है और उसे 26 जनवरी 2016 को राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है।