Sports

भारत के सबसे सफल कप्तान धोनी ने अचानक आखिर क्यों छोड़ दी थी कप्तानी..

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2014 में अचानक सीमित ओवरों के क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जिस तरह उन्होंने अप्रत्याशित रूप से संन्यास लिया था पूरा क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया था। अब धोनी ने इस राज़ से पर्दा उठा दिया है कि आखिर उन्होंने कप्तानी से इस्तीफ़ा क्यों दे दिया था।

धोनी ने कहा कि मैंने अपनी कप्तानी से इसलिए इस्तीफा दिया क्योंकि मैं चाहता था कि नए कप्तान (विराट कोहली) को 2019 के वर्ल्ड कप से पहले एक टीम तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। आपको बता दें कि धोनी ने साल 2017 में संन्यास ले लिया था।

धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को मिली हार पर भी खुलकर बात की। धोनी ने भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा कि अभ्यास मैचों की कमी की वजह से भारतीय बल्लेबाजों को पूरी सीरीज़ में खराब फॉर्म का शिकार होना पड़ा। इससे टीम सीरीज़ हार गई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH