InternationalTop News

कोलकाता तक बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी में चीन, कुनमिंग पहुंचने में लगेंगे महज कुछ घंटे

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के सपने बुलेट ट्रेन को भारत में चलने में भले ही अभी समय हो लेकिन चीन ने भारत में बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली है। अब अगर आपको चीन जाना है तो हवाई जहाज की जगह आप बुलेट ट्रेन से वहां जा सकते हैं। इसमें मात्र कुछ ही घंटे लगेंगे।

दरअसल, चीन के महावाणिज्य दूत मा झानवु इस समय कोलकाता में हैं। उन्होंने कहा कि भारत को एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। ऐसे में चीन अपने पड़ोसी के साथ एक स्थायित्व संबंध चाहता है।

मा झानवु ने बताया कि उनका देश कोलकाता और कुनमिंग के बीच बुलेट ट्रेन सेवा पर विचार कर रहा है, जो म्यामांर और बांग्लादेश के रास्ते चलेगी। झानवु ने बताया कि भारत और चीन के संयुक्त प्रयास से दो शहरों के बीच उच्च गति का रेल संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यदि इस रेल संपर्क को अमलीजामा पहनाया जाए तो कुनमिंग से कोलकाता पहुंचने में कुछ ही घंटे लगेंगे। म्यामांर और बांग्लादेश को इस परियोजना से लाभ पहुंचेगा। 2800 किलोमीटर लंबी परियोजना में शामिल देशों में आर्थिक विकास की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH