RegionalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

बुलंदशहर: हलाला के खिलाफ लड़ रही थी महिला, देवर ने किया एसिड अटैक

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में इंसानियत शर्मसार हो गई है। यहां एक तीन तलाक पीड़िता पर एसिड अटैक हुआ है। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले का आरोप पीड़िता के देवर पर लगा है।

गौरतलब है कि, घटना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के डिप्टीगंज चौकी के पास की है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। दिल्ली की रहने वाली पीड़िता हलाला के खिलाफ लड़ाई लड़ रही थी। पीड़िता का ससुराल बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के जौलीगढ़ में है। पीड़िता अपने पति पर तीन तलाक के बाद देवर से हलाला करने का दवाब बनाने का आरोप भी लगा चुकी है।

इस घटना के बाद मुस्लिम महिलाओं के अंदर दहशत का माहौल पैदा हो गया है। बता दें, एक तरफ मोदी सरकार तीन तलाक के खिलाफ नए नए क़ानून ला रहीं है। वहीँ समाज में इस तरह के राक्षस भी हैं जो महिला को सिर्फ खिलौना समझते हैं।

 

=>
=>
loading...
Manish Srivastava