NationalRAAJ - KAAJTop Newsमुख्य समाचार

दामाद ने खोला ससुर के खिलाफ मोर्चा, दलितों के अपमान का लगाया आरोप

बिहार के कद्दावर नेता और केंद्र में मंत्री राम विलास पासवान को उनके घर में ही चुनौती मिलती नजर आ रही है। हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हुए उनके दामाद अनिल साधु ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

अनिल साधु ने कहा है कि अगर आरजेडी ने उन्हें मौका दिया, तो पासवान परिवार के खिलाफ चुनाव लड़ने में उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने पासवान पर दलितों के अपमान का भी आरोप लगाया।

पासवान के दामाद अनिल साधु ने कहा, अगर आरजेडी ने मुझे या मेरी पत्नी आशा पासवान को टिकट दिया, तो निश्चित रूप से हम पासवान परिवार के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे।

अनिल ने पासवान पर खुद के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा, उन लोगों ने (पासवान परिवार) केवल मेरी बेइज्जती नहीं की है,बल्कि एससी/एसटी का भी अपमान किया है। दलित उनके बंधुआ मजदूर नहीं हैं।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में अनिल साधु ने एलजेपी के टिकट पर मुजफ्फरपुर की बोचहा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी थी। साधु इसी साल मार्च में तेजस्वी यादव की एक जनसभा के दौरान आरजेडी में शामिल हुए थे। आरजेडी का दामन थामते हुए अनिल ने पासवान पर दलितों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया था।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava