NationalTop Newsमुख्य समाचार

शिक्षक बना राक्षस, पहले मां से किया दुष्कर्म फिर छात्रा की लूटी अस्मत

राजस्थान के झुंझुनू जिले में उस समय हडकंप मच गया जब ट्यूशन शिक्षक द्वारा मां और बेटी से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया। गौरतलब है कि पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

बता दें, बामलास निवासी सबीर, गांव के ही एक स्कूल में शिक्षक था। इसके अलावा वह घर जाकर ट्यूशन भी पढ़ाता था। उसी गांव में रहने वाली एक 11वीं की छात्रा को भी घर आकर ट्यूशन पढ़ाता था। आरोप है कि एक दिन सबीर ट्यूशन पढ़ाने पहुंचा तो वहां घर में लड़की की मां को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बदनामी के भय से महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया। इसका फायदा उठाते हुए सबीर ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

एक दिन छात्रा ने शिक्षक को मां के साथ संबंध बनाते देख लिया। तब भय दिखाकर सबीर ने छात्रा से भी दुष्कर्म किया और मोबाइल पर दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। आरोपी शिक्षक, मां-बेटी से कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा।

बता दें, पति की सलाह पर महिला ने आरोपित शिक्षक सबीर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava