Entertainment

प्रियंका के ‘भारत’ छोड़ने पर भड़के सलमान, बोले- मेरे साथ काम करने के लिए 1000 बार..

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनास से सगाई कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। शादी के चलते ही प्रियंका ने सलमान की फिल्म ‘भारत’ से भी किनारा कर लिया। सलमान ने उनसे कहा भी शादी के समय आप फिल्म की शूटिंग से छुट्टी ले लेना, उसके बाद दोबारा वापस लौटकर शूटिंग कर लेंगे लेकिन इसके बाद भी प्रियंका नहीं मानी। अब इसी बात को लेकर सलमान का गुस्सा भड़क गया है। सलमान ने कहा कि ‘भारत’ में काम करने के लिए प्रियंका ने मेरी बहन अर्पिता को एक हजार से ज्यादा बार फोन किया था।

सलमान ने कहा, ‘”अगर आपकी सगाई हो रही है तो इसकी जरूरत क्या है (फिल्म छोड़ने की)? तब उन्होंने कहा- ‘शादी करनी है’, जिसपर मैंने कहा- ‘तो शादी कर लो।’ प्रियंका का काम 75-80 दिन का था। शादी के लिए चार दिन की तैयारी और चार दिन की शादी, आठ दिन के अंदर हो गई और फिर उसके बाद हनीमून। तो हमने कहा कि हम समाधान निकाल लेंगे, लेकिन उन्होंने मन बना लिया था कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी।”

हालांकि सलमान ने यह भी कहा कि यह प्रियंका के लिए भी मुश्किल रहा होगा क्योंकि वह उनके साथ काम करना चाहती थीं। उन्होंने कहा- ”उनके लिए यह फैसला लेना मुश्किल रहा होगा क्योंकि वह मेरे साथ इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए इच्छुक थीं। उन्होंने अर्पिता को 1000 बार फोन किया और कहा- ‘मैं सलमान के साथ काम करना चाहती हूं।’ उन्होंने अली को भी कॉल किया और कहा- ‘देखना, अगर आप इस फिल्म में मेरे लिए कुछ कर सकें।”

बता दें कि ‘भारत’ कोरियन फिल्म ‘An Ode to My Father’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में प्रियंका की जगह अब कैटराना ने ले ली है। कैटरीना सलमान के साथ इससे पहले युवराज, एक था टाइगर, टाइगर ज़िंदा है और पार्टनर में नज़र आ चुकी हैं। सलमान-कैटरीना के अलावा फिल्म में दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर भी हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH