BusinessNationalTop News

तेल की कीमतों में फिर बढ़ोत्तरी, जानिए क्या हैं आज का रेट

नई दिल्ली : देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। जिससे तेल के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमतें 80.38 रूपए प्रति लीटर हो गई है।

वहीं, मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के दाम 88 रूपए के बेहद नज़दीक पहुंच गए हैं। आपको बता दें, पेट्रोल 39 पैसे महंगा होकर 80.38 रूपए प्रति लीटर हो गया जबकि डीजल 44 पैसे महंगा होकर 72.51 रूपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पेट्रोल 80.99 रूपए जबकि डीजल 73.51 रूपए प्रति लीटर, फरीदाबाद में पेट्रोल 81.24 रूपए और डीजल 73.75 रूपए , गाजियाबाद में पेट्रोल 80.30 रूपए और डीजल 72.59 रूपए जबकि नोएडा में पेट्रोल 80.42 रूपए और डीजल 72.73 पैसे प्रति लीटर बिक रहे हैं।

क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम- पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों के लिए गिरता रुपया और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें जिम्मेदार हैं। डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट जारी है। कच्चा तेल भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहा है। इसके चलते तेल कंपनियों की लागत में भी इजाफा हो रहा है।

बता दें कि कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ 10 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। इसमें कांग्रेस को कई राजनीतिक पार्टियों का समर्थन भी प्राप्त है।

=>
=>
loading...