City NewsOdd & WeirdRegional

विधायक ने शादी में CM को भेजा न्योता, 23 की दुल्हन पहले ही बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई

नई दिल्ली। तमिलनाडु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 23 साल की एक लड़की शादी से कुछ दिन पहले फरार हो गई। उसकी शादी 43 वर्षीय एआईएडीएमके विधायक इस्वरण से तय हुई थी। बताया जा रहा है कि लड़की पहले से ही एक लड़के से प्यार करती थी लेकिन उसके घरवालों ने जबरदस्ती उसकी शादी विधायक से तय कर दी। जिसके चलते उसके ये कदम उठा लिया। विधायक ने शादी में सीएम को भी न्योता भेजा था। उन्होंने शादी में आने पर सहमति भी दे दी थी लेकिन इसके पहले ही लड़की विधायक के अरमानों पर पानी फेरते हुए फरार हो गई। दोनों की शादी 12 सितम्बर को होने वाले थी।

दुल्हन की मां ने कडाथुर पुलिस स्टेशन में बेटी के गायब होने का मामला दर्ज कराया है। दुल्हन की मां पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने कहा कि वह अपनी बहन के घर जा रही है लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। जिसके बाद उसको सभी रिश्तेदारों के घर भी ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। उसका फोन मिलाया गया लेकिन वह भी स्विच ऑफ आ रहा था।

लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी किसी लड़के से प्यार करती थी, शायद वह उसके साथ न चली गई हो। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH